निगम ने करवाए पार्क साफ
मोगा| स्वच्छभारत मुहिम के तहत नगर निगम के सेनिटेशन विभाग की ओर से 1 फरवरी से 11 फरवरी तक कैंप लगाकर शहर के विभिन्न पार्कों में साफ-सफाई करवाई गई। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने बताया कि निगम के कर्मचारियों की ओर से दशमेश नगर, केएल कपूर पार्क, भीम नगर पार्क, लायलपुर पार्क, अजीत नगर पार्क, शहीद भगत सिंह मार्किट, बहौना चौक, खुनी मसीता सहित शहर के बाहरी इलाकों में साफ-सफाई करवाई गई है।