इंटक विजय धीर ने रेहड़ी-फड़ी वालों की सुनी समस्याएं
मोगा| रेहड़ीफड़़ी वालों की समस्याओं के लिए नगर निगम की ओर एक कमेटी बनाई गई है। उसमें रेहड़ी फड़ी वालों की भागीदारी का होना तथा ट्रेड यूनियन नेताओं को शामिल करना शर्मनाक है। यह कमेटी को बनाने के उद्देश्य पर एक सवालिया चिन्ह होगा। उक्त कथन चौक शेखा चौक मजीठिया में रेहड़ी वालों की समस्याएं सुनने के बाद जिला इंटक अध्यक्ष विजय धीर ने कहे। रेहड़ी वर्करों सहित प्रदेश इंटक महासचिव दविंदर सिंह जौड़ा, म्यूनिसपल इंप्लाइज फैडरेशन के प्रधान मदन लाल बोहत, महंत सुखदर्शन पुरी, प्रदीप पुरी, जिला इंटक सलाहकार अनिल उपस्थित थे।
रेहड़ी-फड़ी वालों की समस्याएं सुनते हुए विजय धीर।