पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरटीआई से खुलासा, 3 महीने से नहीं बांटी पेंशन

आरटीआई से खुलासा, 3 महीने से नहीं बांटी पेंशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबहोना के सरपंच ने जिला सुरक्षा विभाग पर पेंशन बांटने में पक्षपात का आरोप लगाते हुए प्रशासन को हस्तक्षेप करने की अपील की। सरपंच हरभजन सिंह बहोना ने कहा कि बुढ़ापा, विधवा, अंगहीन, आश्रित लाभपात्रियों की अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2014 की पेंशनें लाभपात्रियों को नहीं बांटी गई। इस बारे में उसने जिला सुरक्षा अधिकारी से आरटीआई एक्ट 2005 से जानकारी मांगी थी। सरपंच हरभजन सिंह ने बताया कि उसने डीसी को लिखित दरखास्त दी कि उपरोक्त लाभपात्रियों को 3 महीने की पेंशन नहीं दी गई। लाभपात्रियों को जल्द से जल्द बांटी जाए और इससे संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इससे पहले भी उसने मई-जून वर्ष 2014 की राशि 1,40000 रुपए का घपला सामने लाया था। हरभजन सिंह ने बताया कि यह पेंशनें पहले वह और उनकी कमेटी बांटती थी। मई 2014 से बीडीपीओ मोगा 1 और पंचायत सेक्रेटरी अकाली दल बादल से संबंधित सदस्य, अकाली मंत्री शह पर खुद ही पेंशनें निकलवाने लग गए थे।

उन्होंने इसकी शिकायत डीसी को की थी। इसके अलावा ग्रामीण डायरेक्टर पंचायत एवं विकास विभाग चंडीगढ़ को भी की थी। अभी तक किसी पर कोई कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब हमें आरटीआई प्राप्त करने पर पता चला है कि 3 महीने की पेंशन बांटी नहीं गई। इस अवसर पर पूर्व पंच बलराज सिंह, गुरसेवक सिंह, राजकुमार, इंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, दर्शन सिंह, चंद सिंह, नसीब कौर, हरबंस सिंह, संत सिंह, मलकीत सिंह, कपूर सिंह, नछत्तर सिंह, दलीप कौर, चरन कौर, जसविंदर कौर, अजमेर कौर, परमजीत कौर, हरविंदर कौर, आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...