पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिस्पेंसरी में घुस डॉक्टर की कार, मरीज का मोबाइल और पर्स छीन ले गए लुटेरे

डिस्पेंसरी में घुस डॉक्टर की कार, मरीज का मोबाइल और पर्स छीन ले गए लुटेरे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| निहाल सिंह वाला

पुलिसस्टेशन के अधीन पड़ते गांव माछीके में सरकारी डिस्पेंसरी में दाखिल होकर तीन हथियारबंद नकाबपोश डॉक्टर से पिस्तौल के बल पर उसकी आई-20 कार और मरीज का मोबाइल फोन छीनकर जगरांवा की ओर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डी हरजीत सिंह पन्नू, डीएसपी निहाल सिंह वाला जसतिंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज बिलासपुर बेअंत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस टीमें बनाकर तीनों नकाबपोश आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। मोगा पुलिस ने दूसरे जिले की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है।

एसपी हरजीत सिंह डीएसपी जसतिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं सरकारी डॉक्टर के बयान पर अज्ञात नकाबपोश लुटेरों के खिलाफ पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने आम्र्ज एक्ट तहत केस दर्ज किया जा रहा है। (भूषण)

दोपहर की ओपीडी में घुसे थे तीन नकाबपोश

जानकारीअनुसार डाॅ. हरजिंदर सिंह सरकारी डिस्पेंसरी माछीके में मंगलवार को ड्यूटी के दौरान दोपहर के समय वहां मौजूद मरीजों का चेकअप कर रहे थे। उस समय उनके साथ क्लास फोर सुखविंदर कौर मरीज करनैल सिंह उपस्थित थे। इतने में हथियारों से लैस 3 नकाबपोश व्यक्ति डाक्टर की ओपीडी में दाखिल हुए। इनमें से दो के मुंह तोलिए से ढके हुए थे। वह तीनों पिस्तौल लहराते हुए आए थे। एक नकाबपोश व्यक्ति ने अपना पिस्तौल डॉक्टर के कान पर लगाकर उससे गाड़ी की चाबी मांगी। जबकि दूसरे ने सरकारी डिस्पेंसरी में मौजूद मरीज करनैल सिंह का मोबाइल और पर्स छीन लिया और जगरांवा की ओर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सरकारी डॉक्टर हरजिंदर सिंह ने कुछ समय पहले ही कार खरीदी थी।

खबरें और भी हैं...