कोमल ने बास्केटबॉल में लहराया परचम
मोगा| आरकेएससीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा कोमल बराड़ ने बास्केटबॉल में जीत हासिल की है। हैदराबाद से शानदार जीत प्राप्त कर लौटी कोमल को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। कोमल बराड़ को स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्या स्टाफ ने ट्रॉफी दी। कोमल ने यहां तक पहुंचने का सफर बताते हुए कहा कि हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। कोमल ने इसका श्रेय अपने कोच मनजिंदर सिंह, सादिक, डीपीएड मनजिंदर सिंह और अपने भाई हेमजीत बराड़ को दिया। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने कोमल को बधाई दी और कहा कि इसको छात्रवृत्ति स्कूल की तरफ से दी जाएगी। प्रधानाचार्या रजनी अरोड़ा ने छात्रों को इससे प्रेरित होने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि यह जिले की अंडर 16 की पहली विजेता छात्रा है जिसने इतिहास रचा है।