पटवारियों की भर्ती के लिए क्लासें 11 से
मोगा| 21फरवरी को होने वाले पटवारियों की भर्ती के फाइनल टेस्ट की तैयारी के लिए 11 फरवरी से क्लासें शुरू हो रही है। आईबीटी के मैनेजिंग डायरेक्टर गगन बांसल ने बताया कि संस्था के 20 स्टूडेंट्स ने पटवारियों के भर्ती टेस्ट में मैरिट लिस्ट में जगह बनाई है। संस्था के विद्यार्थी सुखचैन सिंह, अमरीक सिंह, कमलदीप सिंह,जगसीर सिंह, प्रगट सिंह समेत करीब 15 स्टूडेंट्स ने प्री टेस्ट में मैरिट हासिल की है। पटवारियों की भर्ती का फाइनल टेस्ट 21 फरवरी को सुबह 11 से 1 बजे तक होगा। इन क्लासों की अलग से फीस नहीं ली जाएगी। उन्होंने बताया कि पेपर में आने वाले स्पेशल अकाउंट्स पेपर के लिए अलग से कोचिंग दी जाएगी।