सोनू ने पिता काे दी मुखाग्नि, सांत्वना देने मुंबई से पहुंचे प्रभुदेवा
बहनके ऑस्ट्रेलिया से आने के बाद मंगलवार शाम को करीब 3.00 बजे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के पिता शक्ति सागर सूद का अंतिम संस्कार अकालसर गुरुद्वारा के नजदीक श्मशानघाट में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पहुंचकर शक्ति सागर सूद को अंतिम विदाई दी। इससे पहले अंतिम संस्कार की सभी रस्मों सोनू के घर पर हुई। फूल चुनने की रस्म 10 फरवरी को होगी और 11 फरवरी को भोग माघी रिसोर्ट में होगा।
उल्लेखनीय है कि रविवार को हार्ट अटैक से शक्ति सागर सूद का निधन हो गया था। इस दौरान कॉमेडियन गुरप्रीत घुगी, पंजाबी कलाकार नवराज हंस, हिंदी फिल्मों के प्रोड्यूसर विनोद बच्चन, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल, डाॅ. हरजोत कमल, सरदारी लाल कामरा, विजय सिंगला, हरीचंद टंडन, आचार्य दिवाकर भारती, सत्य प्रकाश उप्पल, मनजीत मान, मनजीत धम्मू, रवि ग्रेवाल, प्रिंसीपल एसके शर्मा, गुरप्रीत सिंह घाली, प्रो. वीके सूद, एडवोकेट फ्यारा सिंह के अलावा बारी संख्या में शहर निवासी सोनू सूद के फैन मौजूद थे।
शाम को पहुंचे प्रभुदेवा, आंसू नहीं रोक पाए सोनू
बॉलीवुडदक्षिण फिल्मों के डांसर और डायरेक्टर प्रभु देवा देर शाम सोनू सूद को सांतवना देने उनके घर पहुंचे। प्रभुदेवा को देखकर सोनू अपने आंसू रोक नहीं पाए। बहन भाई को भावुक देख प्रभुदेवा भी भावुक हो गए। वह उन्हें सांत्वना देते रहे।
कई बार भावुक हुए सोनू सूद
घरसे पिता की अंतिम विदाई के समय और श्मशानघाट में सभी धार्मिक रस्मों को निभाते समय कई बार भावुक हुए सोनू सूद। बहन मोनिका और मालविका सच्चर भाई सोनू सूद को ढांढस बंधाती नजर।
मंगलवार को पिता शक्ति सागर सूद की अर्थी को कंधा देते सोनू सूद। उनके साथ हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस। इस दौरान मोगा के कई गणमान्य मौजूद थे।