पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंप्यूटर टीचर्स आज डीसी दफ्तर पर देंगे धरना

कंप्यूटर टीचर्स आज डीसी दफ्तर पर देंगे धरना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंप्यूटरअध्यापक यूनियन की बैठक प्रदेश प्रेस सचिव अमरदीप सिंह, जिलाध्यक्ष दीप इंद्रजीत सिंह और हरभगवान सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब में काम कर रहे 7,000 कंप्यूटर अध्यापकों से धक्केशाही की जा रही है।

इससे कंप्यूटर अध्यापकों के रेगुलर होने के बावजूद आम सरकारी मुलाजिम की तरह तो सही समय पर वेतन और ही बनते लाभ दिए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई 2011 में सरकार ने कंप्यूटर अध्यापकों की सेवाएं पिकेट्स सोसायटी में वोकेशनल मास्टरों के ग्रेड से रेगुलर तो कर दी थी, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से रेगुलर होने बाद उनको सोसायटी के मुलाजिम होने का बहाना बनाकर बनते लाभों से वंचित रखा हुआ है। कंप्यूटर अध्यापक यूनियन के सदस्य कई बार सरकार के अफसरों और शिक्षा मंत्री से बैठकें कर चुके है। उनको टालमटोल के सिवाए कुछ नहीं मिला। जिलाध्यक्ष दीप इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सरकार की इस नीति के खिलाफ शिक्षा विभाग में शिफ्टिंग की मांग को लेकर 7,000 कम्प्यूटर अध्यापक अपने परिवारों समेत 21 फरवरी को मोहाली में प्रदेश स्तरीय रोष रैली करेंगे। उन्होंने सरकार के अडिय़ल रवैये का विरोध करते बताया कि 8 से 11 फरवरी तक पंजाब भर में डीसी दफ्तरों के सामने धरने देंगे। इसलिए कम्प्यूटर अध्यापक 10 फरवरी को 1 बजे डीसी दफ्तर के सामने रोष प्रदर्शन करेंगे। हरभगवान सिंह ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर अब भी सरकार ने कम्प्यूटर अध्यापकों की सेवाएं मौजूदा ग्रेड शिक्षा विभाग में शिफ्ट करने का फैसला लिया तो आवे वाले समय में कम्प्यूटर अध्यापक अपने संघर्ष को ओर लामबंद करेंगे। इस अवसर पर रविंदरपाल सिंह, हरमनिंदर सिंह, परमिंदर सिंह, जैदीप सिंह, गुरुप्यार सिंह, सुखजिंदर सिंह, नवदीप सिंह, कुलदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, संदीप सिंह, इकबाल सिंह, रोहित, गुरमीत सिंह, मनजीत सिंह, यादविंदर सिंह, संदीप सिंह, जस्सा सिंह, जसविंदर सिंह, आदि उपस्थित थे।

धरने और प्रदेश स्तरीय रैली संबंधी बैठक करते कम्प्यूटर अध्यापक।

खबरें और भी हैं...