मासिक पूजन एवं हवन 17 फरवरी को
मोगा| श्रीसनातन धर्म प्राचीन शिव मंदिर में माता बगुला मुखी का मासिक पूजन एवं हवन 17 फरवरी को सांय 7 बजे किया जाएगा। पं. पवन गौतम ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए श्री सनातन धर्म मंदिरज एवं प्रबंधक कमेटी ने माता बगुला मुखी की स्थापना करवाई गई है। यहां पर हर महीने भक्तों की ओर से पूजन हवन किया जाता है।