पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनवरी में पेंशन के लिए 3.72 करोड़ रुपए हुए जारी: डीसी

जनवरी में पेंशन के लिए 3.72 करोड़ रुपए हुए जारी: डीसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुढ़ापा,विधवा, आश्रित बच्चों और अंपग व्यक्तियों के लिए पेंशन स्कीम अधीन माह जनवरी 2016 के लिए 3 करोड़ 71 लाख 99 हजार 500 रुपए की राशि कर दी गई है। इस स्कीम के तहत दिसंबर 2015 तक की 1 करोड़ 84 लाख 71 हजार रुपए की राशि पहले ही लाभपात्रियों के खाते में डाली जा चुकी है। इस संबंधी जानकारी देते डिप्टी कमिश्नर कुलदीप सिंह वैद ने बताया कि स्कीम का जिले के कुल 74,399 लाभपात्रियों को लाभ पहुंचेगा। इन लाभपात्रियों में ग्रामीण क्षेत्र के 61,112 शहरों के 13,287 लाभपात्री है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह की राशि शहरों में सीधा लाभपात्रियों के खातों गांव के लाभपात्रियों की राशि सरपंचों के खाते में भेज दी गई है। माह दिसंबर की राशि पंजाब एंड सिंध बैंक के नुमाइंदों की ओर से जल्द ही बांटी जाएगी। माह जनवरी 2016 की राशि गांवों में पंचायतों ओर से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से जनवरी 2016 से बुढ़ापा पेंशन विभिन्न स्कीमों की राशि 250 से बढ़ाकर 500 रुपए प्रति माह कर दी गई है।

डीसी कुलदीप सिंह वैद।

खबरें और भी हैं...