पीले वस्त्र पहन बच्चों ने पेश की कविताएं
मोगा| एसएफसीस्कूल की ओर से वीरवार को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। डायरेक्टर अभिषेक जिंदल ने बसंत पंचमी के त्योहार की महत्ता बताते कहा कि इस दिन मां सरस्वती का पूजन किया जाता है। बच्चे जहां पतंग उड़ाकर इस त्योहार को मनाते है। बसंत पंचमी के त्योहार को लेकर पीले कपड़ों में सजे नन्हें-मुन्नों बच्चों ने पर्व संबंधित कविताएं भी पेश की। स्टूडेंट्स को स्कूल की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं स्कूल के प्रांगण में पतंग उड़ाकर इस त्यौहार का आनंद माना।