पावरकाॅम पेंशनर एसोसिएशन ने दी संघर्ष की चेतावनी
मोगा| पावरकाॅमपेंशनर एसोसिएशन की बैठक बलौर सिंह के नेतृत्व में हुई। इस दौरान पावरकाॅम पेंशनरों की मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। जनरल सेक्रेटरी जंगीर सिंह खोखर ने बताया कि सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों को माना गया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस बैठक में सरकार की ओर से पारित कानून निजी सरकारी जायदाद तोड़फोड़ रोकू एक्ट की भी निंदा की गई और मांग की गई कि सरकार इस कानून को वापस ले।
इस मौके एसोसिएशन सदस्य तरसेम लाल लोहियां काे पर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस समय बंत सिंह बधनी, अमरीक सिंह मसीतां, गुरमेल सिंह नाहर, दयाल सिंह ने संबोधित किया। इस बैठक में प्रिया वर्त, जसमीत सिंह, बलदेव सिंह, दविंदर सोहन, सुखजीत सिंह, अजमेर सिंह, गुरनाम सिंह, बीएस राणा, तोता सिंह, मोहन लाल, जीत सिंह, निर्मल सिंह, मोहन सिंह, जैला सिंह, परमजीत कौर मौजूद थे।