ट्रक यूनियन करेगी रेत ट्रॉलियों का मोगा-बरनाला रोड पर गुजरने का विरोध
भास्कर संवाददाता| बधनी कलां
मोगा-बरनालामार्ग से गुजरने वाली रेते की ओवरलोड ट्रालियां जहां ट्रैफिक नियमों के विपरीत है। वहीं ट्रालियों के अधिक वजन से कुछ समय पूर्व बने मार्ग में गड्ढे पड़ने शुरू हो गए हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से इन ट्रॉलियों पर पाबंदी है, फिर भी यह खुले में चल रही हैं। इसको लेकर वीरवार को बधनी कलां में ट्रक यूनियन की बैठक हुई। यूनियन के आगू चमकौर सिंह, जगसीर सिंह, कर्मजीत सिंह ने कहा कि इस समस्या को बड़े पैमाने पर उठाया जाएगा। अगर प्रशासन इसके खिलाफ कोई कार्रवाई करता है तो वो उस का साथ देंगे। नहीं तो उन्हें संघर्ष को मजबूर होना पड़ेगा।