- Hindi News
- National
- नई पीढ़ी को धार्मिक ग्रंथों के बारे में जानकारी देना हमारा उद्देश्य: बोहत
नई पीढ़ी को धार्मिक ग्रंथों के बारे में जानकारी देना हमारा उद्देश्य: बोहत
महर्षिवाल्मीकि जी के उद्देश्यों को घर-घर पहुंचाने के लिए वाल्मीकि जागृति संस्था भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से शहर गांवों में जाकर रामायण के पाठ करवाए जा रहे हैं ताकि युवा पीढ़ी को महर्षि वाल्मीकि के उद्देश्यों की जानकारी दी जा सके।
मंगलवार को गांव रत्तियां में रामायण के पाठों का भोग डाला गया। समागम में पहुंचे मेयर अक्षित जैन, मार्केट कमेटी के चेयरमैन तरसेम सिंह रत्तियां ने गांव में बनने वाले मंदिर का नींव पत्थर रखा। भावाधस के अध्यक्ष नरेश बोहत ने कहा कि धार्मिक समागम कराने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को धार्मिक ग्रंथों की जानकारी देना है ताकि वो सामाजिक बुराइयों से बचकर धार्मिक आयोजनों में भाग लें। मेयर अक्षित जैन ने कहा कि युवाओं की ओर जो महर्षि के उद्देश्यों को घर-घर पहुंचाने के लिए यह धार्मिक समागम कराए जाते हैं इसमें युवा पीढ़ी बढ़-चढ़कर भाग लें। समागम के समापन पर मेयर अक्षित जैन को महर्षि वाल्मीकि का स्वरूप देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंदरपाल सिंह, सुनीता रानी, राज कुमार, कुलवंत सिंह, दर्शन सिंह, इकबाल सिंह, प्रवीन राजपूत सहित गांव निवासी उपस्थित थे।
कमरों का नींव पत्थर रखते मेयर अक्षित जैन।
मोगा| शहरमें सड़कें, सीवरेज लाइटों का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से शहर के विकास के लिए 43 करोड़ रुपए विकास कार्यों को मंजूरी दे दी गई है। शहर में किसी भी वार्ड में पक्षपात नहीं होगा। उक्त कथन मंगलवार को सरकारी स्कूल भीम नगर में नए बनने वाले कमरों के नींव पत्थर रखते मेयर अक्षित जैन ने कहे। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों के लिए वह हमेशा तत्पर हैं। इस समय स्कूल की प्रिंसिपल मनजीत कौर ने बताया कि इन कमरों के निर्माण के लिए 11 लाख रुपए सर्व शिक्षा अभियान से मिले हैं, जबकि 4 लाख रुपए की ग्रांट एमपी कोटे से आई है। इस समय इसी वार्ड नंबर 14 के पार्षद राकेश बजाज काला, पार्षद मनजीत धम्मू, मेजर प्रदीप, सुशील कुमार, अध्यापिका मनीशा, अंजना सहित समूह स्टाफ उपस्थित था।
समागम में पहुंचे मेयर अक्षित जैन रिबन काटते हुए।