पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं जिंदगी बचाने के लिए पहनें : तरसेम

हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं जिंदगी बचाने के लिए पहनें : तरसेम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईएसएफकालेज आफ फार्मेसी मोगा में लायंस क्लब मोगा एक्टिव के सहयोग से ट्रैफिक जागरुकता सेमीनार करवाया गया। सेमीनार में जिला परिवहन अफसर अनीता दर्शी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुई। जबकि ट्रैफिक एजूकेशन सैल के इंचार्ज एएसआई तरसेम सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

कालेज के चेयरमैन प्रवीण गर्ग क्लब प्रधान डा. पवन ग्रोवर द्वारा आए हुए मेहमानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीटीओ अनीता दर्शी ने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि रोड सेफ्टी के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन जरूरी है। डीटीओ ने लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन किसी मजबूरी डर में नहीं, बल्कि अपना फर्ज समझते हुए अपनी सुरक्षा के लिए करने के लिए जागरूक किया। एएसआई तरसेम सिंह ने कहा कि पुलिस आपकी सेवा है और आपकी मित्र है। इसलिए पुलिस से डरने की बजाए उसका सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक ट्रिपल-ई पर निर्भर करता है। ट्रिपल का मतलब एजूकेशन, इंजीनियरिंग इंफोरसमेंट है। उन्होंने समूह लोगों का अपना वाहन ड्राइव करते समय जरूरी कागजात, आरसी, बीमा, गाड़ी की समय पर रख-रखाव करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें रोड पर गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों की अवहेलना नहीं करनी चािहए। उन्होंने कहा कि हेल्मेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए होता है। इस अवसर पर लायंस क्लब मोगा एक्टिव के सचिव लायन अवतार सिंह, खजानची लायन उधम मंगला, लायन एडवोकेट रमेश ग्रोवर, लायन प्रेम सिंगला सीए, लायन एडवोकेट अमित घई, लायन राहुल गर्ग, लायन अनुज शर्मा, लायन पंकज वर्मा, लायन राहुल शर्मा पी.आर.ओ., लायन सुरिन्द्र सिंगल उपाध्यक्ष के अलावा अन्य क्लब मैंबर उपस्थित थे।

सेमीनार में ज्योति प्रज्जवलित करते डीटीओ अनीता दर्शी, कालेज चेयरमैन प्रवीण गर्ग, प्रधान डा. पवन ग्रोवर अन्य।

खबरें और भी हैं...