पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस हेल्पलाइन पर 3,581 शिकायतों का निपटारा: एसएसपी

पुलिस हेल्पलाइन पर 3,581 शिकायतों का निपटारा: एसएसपी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| जिलापुलिस मुखी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि 22 अगस्त 2013 को शुरू की पुलिस हेल्प लाइन 181 आम लोगों पुलिस प्रशासन दरमियान कड़ी का काम कर रही है। आम लोगों को सुरक्षित माहौल पुलिस प्रशासन की ओर बेहतर सेवाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से पुलिस हेल्पलाइन जिले में बाखूबी ढंग से कार्य कर रही है। इस अवसर पर नोडल अफसर 1818 हेल्पलाइन डीसीपी जसविंदर सिंह घारू और एएसआई गमदूर सिंह ने बताया कि लगातार 24 घंटे कार्य कर रही पुलिस हेल्पलाइन 181 पर जिले में 1 जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2015 तक कुल 3,682 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 3,581 दरखास्तों का निपटारा निश्चित समय में किया गया है। जिले में 110 आवेदनों का निपटारा 24 घंटे में, 743 का 7 दिनों में, जबकि 1,594 आवेदनों का निपटारा 15 दिनों में और 1,134 आवेदनों का निपटारा 21 दिनों में किया गया है।

मुखविंदर सिंह भुल्लर।

खबरें और भी हैं...