पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सच्चर बने श्याम सेवा सोसायटी के अध्यक्ष

सच्चर बने श्याम सेवा सोसायटी के अध्यक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीश्याम सेवा सोसायटी की चुनावी बैठक में सर्वसम्मति से प्रवीण सच्चर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कृष्णा मंदिर में संस्थापक कमल शर्मा की अगुवाई में हुई बैठक में राजेश सिंगला उप प्रधान, विनोद पोपली कैशियर, स्वर्ण सिंह सचिव, संजीव सिंगला प्रेस सचिव, शिव मित्तल महासचिव आैर सहंत सुदर्शन, विजय भूषण, राजेश मित्तल, धर्मेंद्र, राज भारती, अमरजीत, सतपाल, चंद्र मोहन सहगल, अनिल कुमार करोड़ी मल्ल शाम लाल को सदस्य नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सच्चर ने कहा कि सोसायटी की ओर से 14 से 22 मार्च तक भारत माता मंदिर में फागुन महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें रोजाना सांय 6 से 9 बजे तक श्याम प्रभु का संकीर्तन, भगवान कृष्ण की झांकियां श्रद्घालुओं के लिए भंडारा लगाया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष गोयल, रविंदर जैन, अश्विनी शर्मा, धर्मवीर शर्मा, रवि शंकर, सुनील सूद, सन्नी अरोड़ा, राकेश पोपली आदि उपस्थित थे।

नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण सच्चर श्याम सेवा सोसायटी के सदस्यों के साथ।

खबरें और भी हैं...