पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क हादसे में जख्मी ने डीएमसी में तोड़ा दम

सड़क हादसे में जख्मी ने डीएमसी में तोड़ा दम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| हादसेमें जख्मी व्यक्ति की लुधियाना के डीएमसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को दो कारों की हुई टक्कर में एक कार में सवार 4 लोग जख्मी हो गए थे। पुलिस ने महिला के बयान पर दूसरे वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि गांव खाई निवासी कुलवंत कौर प|ी गुरमीत सिंह ने बताया कि उसके ताया की बेटी जोकि एनआरआई है वह कुछ दिन पहले हादसे में जख्मी हो गई थी। उसका हालचाल जानने के लिए वह बुधवार को गांव लंडेके स्थित उनके घर जा रहे थे। उनकी कार की गांव धूडकोट बुटर के बीच फोर्ड फिएस्टा से टक्कर हो गई। महिला का आरोप है कि बहन, बहनोई , चाची समेत वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। वहीं हादसे में घायल उसके तीन रिश्तेदारों को रेफर कर दिया था। दूसरी ओर लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में इलाज करवा रहे जिला बरनाला के टलेवाल निवासी गुरजंट सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोगा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...