पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पड़ोसी ने तेज आवाज पर डीजे बजाने से रोका तो की मारपीट, फायरिंग

पड़ोसी ने तेज आवाज पर डीजे बजाने से रोका तो की मारपीट, फायरिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराबके नशे में शगुन वाले दिन डीजे की ऊंचीं आवाज को लेकर पड़ोसियों के आवाज कम करने को लेकर हुए झगड़े में उलझ गए। इस पर दूल्हे समेत उनके साथियों ने पड़ोसियों को शादी समारोह में विघ्न डालने का आरोप लगाकर उनके घर में जबरन घुसकर मारपीट की। पुलिस ने मारपीट करने गोलियां चलाने के आरोप में थाना कोटईसेखां में घायलों के बयान पर 5 लोगों के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज किया है। इन आरोपियों में दुल्हा भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हरमनवीर सिंह की शादी सात फरवरी को होनी थी। इसको लेकर पांच फरवरी को शगुन वाले दिन डीजे लगा हुआ था।इसको लेकर सारा विवाद खड़ा हुआ। आरोपी हरमनवीर सिंह की शादी 7 फरवरी हो चुकी है। जबकि दूसरे आरोपी उसके चचेरे भाई दलजीत सिंह की शादी होनी अभी बाकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...