पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मायके परिवार की जायदाद से हिस्सा मांगने पर किया हमला

मायके परिवार की जायदाद से हिस्सा मांगने पर किया हमला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मायकेपरिवार से जायदाद में से हिस्सा मांगने पर एक महिला को उसके मायके परिवार के सदस्यों ने तलवार से हमलाकर महिला को जख्मी कर दिया। महिला को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया हैं। थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बीड राऊके निवासी महिला जगदीश कौर ने बताया कि कई साल पहले उसकी शादी गांव मानूके गिल निवासी सुलण सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति के साथ विवाद के चलते 11 साल पहले पति को छोड़कर अपने बेटे के साथ मायके गांव बीड राऊके में आकर रहने लगी थी। लेकिन मायके परिवार में संपति विवाद को लेकर सोमवार की शाम को उसके भतीजे ने तलवार से हमलाकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसे मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट का मामला दर्ज कर संबंधी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया इस संबंधी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...