- Hindi News
- National
- संपत्ति के झगड़े में पूर्व पत्नी और उसके साथी को पीटा, अदालत के बाहर हंगामा
संपत्ति के झगड़े में पूर्व पत्नी और उसके साथी को पीटा, अदालत के बाहर हंगामा
मोगा| जिलाअदालत परिसर के बाहर मंगलवार की सुबह अचानक एक व्यक्ति ने महिला और उसके साथ आए युवक से झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर उस व्यक्ति ने दोनों से मारपीट शुरू कर दी। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर मौके थाना सिटी वन पुलिस पहुंची। वह दोनों पक्षों को लेकर थाने में पहुंची, जहां मामले की जांच जारी है।
बरनाला निवासी युवक दिलप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपनी मौसी जसमिंदर सिंह के साथ मंगलवार को मोगा के जिला अदालत में वकील से मिलकर उसके बेटे के खिलाफ दर्ज थाना सिटी वन में 13 अप्रैल 2015 को दर्ज केस के संबंध में दस्तावेज लेने आए थे। इसी बीच गांव चूहड़ चक्क निवासी मौसी के पहले पति मनदीप सिंह ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। जब वह बीचबचाव करने के लिए आया तो उसके साथ मारपीट करते हुए सड़क पर पड़े रोडे से प्रहार कर घायल कर दिया। एएसआई दलजीत सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों को थाने में लाया गया। जहां महिला उसके पूर्व में पति मनदीप सिंह में पंचायती समझौता होने के बाद अपने अपने घरों को चले गए।