पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शतरंज में एसएफसी स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी

शतरंज में एसएफसी स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूपेंद्राखालसा पब्लिक स्कूल में हुई जिला खेल प्रतियोगिता में एसएफसी स्कूल के बच्चों ने शतरंज में गोल्ड मैडल जीतकर अपने अभिभावकों स्कूल का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 11 12 सितंबर को जिला स्तर पर हुई थी, जिसमें जिले के अलग-अलग स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया था। स्कूल डायरेक्टर अभिषेक जिंदल ने बताया कि उनकी स्कूल की अंडर 14 की छात्रा कोमलप्रीत कौर ने अपने ग्रुप के पांचों मैच जीतकर गोल्ड मैडल प्राप्त किया और राज्य मे खेलने के लिए अपना स्थान पक्का किया। स्कूल प्रिंसिपल शीनम जिंदल ने कहा कि इस छात्रा ने गोल्ड मैडल जीतकर यह साबित कर दिया है कि लड़कों के मुकाबले में लड़कियांं पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी पीछे नहीं है। चाहे वह किसी भी वर्ग में हो। उन्होंने कहा कि लड़कियों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि आज के युग में लड़किया भी लड़कों से कम नहीं है। इस अवसर पर प्रिंसिपल शीनम जिंदल ने छात्रा कोमलप्रीत उनके खेल कोच तेजेंद्रपाल सिंह, डीपीआई सुखबीर सिंह को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में भी आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।

गोल्ड मैडल जीतने वाली छात्रा अपने कोच के साथ विजयी चिन्ह बनाती हुई।