- Hindi News
- भावी इंजीनियर्स को महान इंजीनियर के जीवन से करवाया अवगत
भावी इंजीनियर्स को महान इंजीनियर के जीवन से करवाया अवगत
नार्थवेस्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ढूडीके में इंजीनियरिंग दिवस पर समागम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरूआत संस्था के चेयरमैन लखबीर सिंह ने ज्योति प्रज्जवलित करके की।
समागम दौरान विद्यार्थियों में नेटवर्क गैमिंग, गगोली, पोस्टर मेकिंग, प्रोजेक्ट एग्जिबिशन, इंजीनियर आई, फेस पेटिंग पेपर प्रजेंटेशन, मेहंदी, एड मेड शो आदि मुकाबले करवाए गए। संस्था के चेयरमैन लखबीर सिंह ने महान इंजीनियर सर मोकसगुंदम विश्ववरैया की सफलताओं के बारे में बताया स्टूडेंट्स को उनके दिखाए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। मैनेजिंग डायरेक्टर प्रभप्रीत सिंह ने बताया कि इस संस्था के इंजीनियर आईटी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में सहयोग दें। संस्था के डायरेक्टर डा. एनके महेश्वरी ने कहा कि जो इंजीनियर है उनकी सोच ने हमारी जिंदगी को आसान बना दिया है। लखबीर सिंह ने विभिन्न मुकाबलों में विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज में पौधारोपण भी किया गया। प्रिंसिपल डाॅ. आइएस धालीवाल, कंवलजीत सिंह, एसपी सिंह, नवदीप, एचओडी समूह स्टाफ उपस्थित था।
समागम दौरान कॉलेज में पौधारोपण करते हुए संस्था के सदस्य।