पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु नानक मोदीखाना ने 164 परिवारों को बांटा राशन

गुरु नानक मोदीखाना ने 164 परिवारों को बांटा राशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |गुरु नानकमोदीखाना की ओर से मंगलवार को जीटी रोड पर 119वें राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एडीसी अरविंदर पाल सिंह ने जरूरतमंद परिवारों को घरेलू राशन वितरित किया। इससे पहले भाई दर्शन सिंह रागी जत्था की ओर से श्री जपुजी साहिब और श्री सुखमणि साहिब का पाठ करके सरबत के भले हेतु अरदास की गई। एडीसी अरविंदर पाल सिंह ने कहा कि गुरु नानक मोदीखाना की ओर से जो मानवता की भलाई के लिए कार्य किए जा रहे है वह प्रशंसनीय है। भारतीय जागृति मंच के संस्थापक डा. दीपक कोछड़ ने कहा कि गुरु नानक मोदीखाना की ओर से राशन वितरण समारोह के साथ निशुल्क डिस्पेंसरी भी खोली गई है। जिसमें रोजाना जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाई दी जाती है। इस अवसर पर मंजीत सिंह मिंदी, एडवोकेट बोधराज मजीठिया, एस.के.बांसल, तेजेन्द्र गिल, गगन रामूवालिया, बाबा कुलदीप सिंह सेखां, गुरतेज सिंह, गुरबचन सिंह, गुरप्रीत सिंह, इकबाल सिंह, रेशम सिंह आदि उपस्थित थे। (गुलाटी)

गुरु नानक मोदीखाना में राशन वितरित करते एडीसी अरविंदर पाल सिंह।