पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल साइंस में हैं संभावनाएं: डॉ. आजाद

मेडिकल साइंस में हैं संभावनाएं: डॉ. आजाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईएसएफकॅालेज आफ फार्मेसी मोगा में फार्माकाेलॉजी रिसर्च में अवसर विषय पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। लेक्चर देने के लिए आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसिज (एआईआईएमएस) नई दिल्ली से डाॅ. राजवर्धन आजाद विशेषतौर पर पहुंचे। इसके अलावा बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंसिज फरीदकोट के यूनिवर्सिटी सेंटर आफ एक्सीलेंस रिसर्च के ज्वाइंट डायरेक्टर डाॅ. प्रवीण बांसल भी उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत कॅालेज के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, एआईआईएमएस से आए डा. राजवर्धन आजाद, डाॅ. प्रवीण बांसल, कालेज के डायरेक्टर प्रो. एनके जैन, प्रो. केएल धर, प्रिंसिपल डा. आशीष बालदी आदि द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित करके की गई। कालेज के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने कहा कि डा. राजवर्धन आजाद जैसे ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों का कालेज के विद्यार्थियों से रु-ब-रु होना बहुत ही गौरव का विषय है। कालेज के डायरेक्टर प्रो. एनके जैन ने डा. राजवर्धन आजाद के बारे परिचय देते हुए बताया कि डा. राजवर्धन आजाद आप्थेलमोलोजी और विटरियो रेडीनल तथा आरपीओ सेवाओं के प्रमुख तथा विश्व स्तर के ख्याति प्राप्त पुरस्कारों के विजेता हैं।

इस अवसर पर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंसिज फरीदकोट के यूनिवर्सिटी सेंटर आफ एक्सीलेंस रिसर्च के ज्वाइंट डायरेक्टर डा. प्रवीण बांसल ने कहा कि कालेज के चेयरमैन प्रवीण गर्ग के प्रयासों के चलते ही फार्मेसी के क्षेत्र में आईएसएफ कालेज आफ फार्मेसी देश भर में आकाश की बुलंदियों को छू रहा है। इस अवसर पर अपने संबोधन में एआईआईएमएस नई दिल्ली से आए डा. राजवर्धन आजाद ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि फार्माकाेलॉजी और मेडिकल साइंस में शोध के क्षेत्र में प्रचुर संभावनाएं उपलब्ध है। (संदीप)

आईएसएफ कॅालेज आफ फार्मेसी आयोजित गेस्ट लेक्चर का ज्योति प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ करते कालेज के प्रिंसिपल प्रवीण गर्ग।