युवाआें से एससी मोर्चा होगा मजबूत: गिल
मोगा| भारतीयजनता पार्टी एससी मोर्चा की बैठक आईटीआई में जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह गिल की प्रधानगी में हुई। इस दौरान आईटीआई के नौजवान जगजीत सिंह, सुखदीप सिंह, दविंदर सिंह खोसा, सुखा गिल, गुरलाल डरोली, छिंदा, गुरमिंदर, जशनप्रीत, अमरीक सिंह, सीरा घाली, मनदीप, सिमरतजीत बावा, सतवीर बराड़, सुखजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, निर्मल सिंह महेशरी आदि एससी मोर्चा में शामिल हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह गिल ने कहा कि भाजपा एससी मोर्चा से धड़ाधड़ युवा शक्ति जुड़ रही है, जिससे भाजपा एससी मोर्चा और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि शामिल नौजवानों को पार्टी की ओर से बनता सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने को प्रेरित किया। इस अवसर पर भाजपा बीसी विंग के महासचिव हरदीप सिंह चीमा, उप प्रधान हरपाल सिंह संधू, सचिव बिट्टू मालडा, भाजपा एस.सी मोर्चा मंडल प्रधान कोटईसे खां दर्शन घारू आदि हाजिर थे। (गुलाटी)