भाविप ने बांटे तुलसी के पौधे
मोगा| भारतविकास परिषद की ओर से सोमवार को श्री सनातन धर्म हरि मंदिर के बाहर तुलसी वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भाविप की ओर से राहगीरों को 150 तुलसी के पौधे बांटे गए। तुलसी के पौधे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष शिव पलता ने कहा कि हिंदू धर्म में तुलसी के पौधों का विशेष महत्व है। जिस घर में तुलसी के पौधे की पूजा अर्चना की जाती है उस घर में सुख शांति समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने कहा कि तुलसी के पौधे को अपने घर में लगाकर पूजा अर्चना करनी चाहिए। इस अवसर पर एसके जैन, निशि राकेश विज, मदन लाल बांसल, महेंद्र जिंदल, खुशवंत राय जोशी, सोहन लाल सेठी, मोती लाल ग्रोवर, दविंदर सिंगला, सुधीर कोहली, सुमनकांत विज, अशोक बेरी, दीपक जैसवाल, जयदीप कटारिया, सुनील सूद आदि उपस्थित थे।(शिवा)