पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से 11.30 लाख ठगे

विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से 11.30 लाख ठगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलियाजाने के लिए एक व्यक्ति ने अपना 5 मरले की प्लॉट बेच दिया, दूसरे ने रिश्तेदारों से मदद लेकर एजेंटों को पैसे दिए।

उनसे 24 लाख में सौदा होने पर 11 लाख 30 हजार रुपए दे दिए, लेकिन जब वह विदेश जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो पता चला कि उनका वीजा और पासपोर्ट फर्जी है। थाना मैहना के एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि मोगा के हाकम का अकवाड बुक्कनवाला रोड निवासी सर्बजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि करीब डेढ़ साल पहले गांव रामूवाला निवासी अमनदीप सिंह जोकि सर्बजीत सिंह के साथ नेस्ले में काम करता है। उसने उनको बताया कि उसकी माैसी सर्बजीत कौर निवासी गांव मैहरों लोगों को विदेश भेजने का काम करती है। उसी ने उन दोनों की पहचान सर्बजीत कौर से करवाई थी। इसके बाद महिला ने अपने मुंह बोले भाई जोकि होशियारपुर का रहने वाला है। उसके साथ मुलाकात करवाई थी। उन्होंने दोनों के लिए 24 लाख रुपए मांगें थे।

नकलीनिकले पासपोर्ट और टिकटें

उनलोगों ने दोनों को वीजा और टिकटें देकर मई 2015 में दिल्ली एयरपोर्ट पर भेज दिया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर जाकर उनको पता चला कि उनका वीजा पासपोर्ट दोनों फर्जी है। आकर उन्होंने सर्बजीत कौर उसके साथियों को थाना सिटी वन में बने ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल के एएसआई के जरिए गिरफ्तार करवा दिया था। बाद में पुलिस ने उनको छोड़ दिया था। उन्होंने जुलाई 2015 को एसएसपी को लिखित शिकायत दी थी।

प्लॉट बेचकर दिए थे पैसे

सर्बजीतसिंह का कहना है कि उसने विदेश जाने के चक्कर में 5 मरले के मकान को 5 लाख 20 हजार रुपए में साल 2015 को बच दिया था। जबकि उसके साथी जतिंदर ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से रुपए लेकर एजेंटों को दिए थे।

खबरें और भी हैं...