जमींदार ने सल्फास और कारोबारी ने संदिग्ध वस्तु निगलकर दी जान
जिलेमें दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों ने जिंदगी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। एक व्यक्ति ने दुकान के कारोबार में नुकसान होने पर यह रास्ता अपनाया है, जबकि दूसरे ने बीमारी से तंग आकर सल्फास निगल लिया।
मोगा के बेदी नगर निवासी जसवंत सिंह ने फोकल प्वाइंट चौकी पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसके पिता गुरदीप सिंह पुत्र लाल सिंह करियाना दुकान का काम करते थे। वह दुकान में नुकसान होने के चलते कुछ समय से परेशान थे। वीरवार की रात को वह दुकान बंद करके घर आए और खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चले गए। रात को करीब दो बजे उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें दत रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल के डॉक्टर ने उनकी हालत को देखते हुए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनकी शुक्रवार की सुबह 10 बजे मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। मृतक के बेटे को आंशका है कि उसके पिता ने दुकान के कारोबार में नुकसान होने के चलते कोई ऐसी चीज निगल ली, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके बयान पर 174 की कार्यवाही करते हुए। शव को मोगा के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है।
सुलखण सिंह
मोगा| किसानके बेटे ने वीरवार को कीटनाशक निगलकर खुदकुशी कर ली। एएसआई सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गांव जैमलवाला निवासी आत्मा सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उनके पास मात्र दो एकड़ जमीन है। इसको उन्होंने करीब 4 साल पहले कस्बा बाघापुराना स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में गिरवी रखकर 3 लाख रुपए की लिमिट बनवाई थी। वह कर्ज चुका पाने में असमर्थ था। इससे इकलौता बेटा जगदेव सिंह (42) भी परेशान था। इसी के चलते जगदेव सिंह ने वीरवार की शाम को करीब 4 बजे कीटनाशक दवा निगल ली।
दूसरे मामले में गांव बांदर निवासी जमींदार सुलखण सिंह (50 साल) दिमागी बीमारी होने के चलते ज्यादा शराब पीने लगा था। वह शादीशुदा होने के साथ-साथ दो बेटियों और एक बेटे का पिता भी था। उसने बीमारी से तंग आकर बुधवार को घर में सल्फास निकल लिया। उसकी तबीयत खराब होने पर परिजन उसे मंडी गोनियाना स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। इसके बाद मृतक जमींदार की लाश को बठिंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। थाना समालसर के एएसआई फैली सिंह ने बताया कि मृतका की प|ी हरजिंदर कौर ने बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। वहीं मृतक 10 दिनों से ज्यादा शराब पी रहा था। वह दस से 12 किले जमीन एक कोठी का मालिक था।