सेंटर की छात्राओं ने पतंग उड़ाकर मनाई बसंत पंचमी
मोगा | इंटरनेशनलइंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग आईनिफ्ड सेंटर में शुक्रवार को बसंत पंचमी उल्लास पूर्वक मनाई गई। इस दौरान छात्राओं ने पतंगबाजी का लुत्फ लिया। डायरेक्टर वेणु थापर ने कहा कि बसंत पंचमी सर्दी जाने और गर्मी आने का संकेत है। सेंटर में युवा पीढ़ी को बसंत की महत्ता बताने को यह समागम करवाया है। फोटो-शिव कौड़ा