पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोहाली में बने थे सन्नी इरशाद दोस्त, गांववासी नहीं मान रहे पाकिस्तान से संबंध

मोहाली में बने थे सन्नी-इरशाद दोस्त, गांववासी नहीं मान रहे पाकिस्तान से संबंध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरगांव तलवंडी मल्लियां के सरपंच, पंच, गांव निवासियों और संदीप सिंह उर्फ सन्नी के घरवालों की मानें तो सन्नी को पठानकोट पुलिस ने आईबी और मैहना पुलिस की मदद से 5 फरवरी को घर से उठा लिया था। उसे 10 फरवरी की दोपहर तक यहीं रखकर इन्वेस्टिगेशन की थी। उस दिन शाम को उसे पठानकोट लेकर गई थी। लेकिन एसएसपी मोगा ने इस बात को सिरे से नकारते हुए कहा कि अपने बचाव में परिवार झूठ बोल रहा है।

बिनावर्दी के कुछ लोग ले गए थे संदीप को: भास्करटीम शुक्रवार को गांव तलवंडी मल्लियां के सरपंच गिल के घर पहुंची। गिल ने कहा कि वह कुछ दिनों से बीमार है। उन्होंने बताया कि पूर्व फौजी अजायब सिंह का परिवार निर्दोष है। 5 फरवरी को मैहना पुलिस के एक एएसआई के साथ कुछ बिना वर्दी के लोग पहले पंच के पति हरमिंदर को पकड़ने गए थे। फिर उसे साथ लेकर संदीप सिंह के घर गए और उसे पकड़ ले गए।

एककॉल करवाई, फिर संदीप को उठा ले गए: पंचके पति हरमिंदर सिंह ने बताया कि 5 फरवरी को मैहना पुलिस के एक एएसआई के साथ दो लोग उसके सुविधा सेंटर में आए और एक नंबर देकर बोले इस पर काल करो। उससे बात करते समय काटकर मुझे उसके घर ले गए। फिर संदीप सिंह सन्नी को घर को बाहर बुलाकर उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। मैंने पूछा कहां लेकर जा रहे हो तो वह बोले इसे पाकिस्तान से फोन आते हैं। इससे कुछ पूछना है।

संदीप सिंह सन्नी के घर केवल औरतें थी जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। सन्नी की माता तो बोल नहीं रही थी। उसकी बड़ी बहन ने बताया कि नवंबर और दिसंबर 2012 में उसकी प|ी आईलेट्स करने के लिए मोहाली पीजी में रहती थी। तब सन्नी के इरशाद से दोस्ती हो गई थी। उस समय इरशाद मोहाली में एक काल सेंटर में काम करता था। अब संदीप सिंह को उसकी दोस्ती महंगी पड़ रही है। संदीप का किसी आतंकवादी या पाकिस्तान से तालुक नहीं है। 10 की रात को पठानकोट से उन्हें फोन आया कि सन्नी उनके पास है। 11 को हम दो वहां पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि सन्नी रिमांड पर है।

संदीप की प|ी और माता।

हमें नहीं पता, पठानकोट पुलिस का फोन ही आया

^मैहनापुलिस के साथ किसी अन्य पुलिस ने 5 फरवरी को संदीप सिंह को काबू नहीं किया गया। यह तो अपने बचाव में परिवार वाले झूठ बोल रहे हैं। हमें 11 को पठानकोट पुलिस का फोन आया था कि आतंकवादी हमले मामले में तलवंडी मल्लियां का एक युवक गिरफ्तार किया है। वह कहां से किया हमें नहीं मालूम। मुखविंद्रसिंह भुल्लर, एसएसपी मोगा।

खबरें और भी हैं...