मोहल्ला निवासियों ने भंडारा लगाकर मनाई बसंत पंचमी
मोगा| स्थानीयउत्तरी सूरज नगर गली 19 की ओर से शुक्रवार को बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पहले समूह मोहल्ला निवासियों की ओर से मां सरस्वती का पूजन कर हवन यज्ञ किया गया। समागम में उपस्थित हुए आम आदमी पार्टी के सीनियर कार्यकर्ता अजय शर्मा ने राहगीरों को भंडारे का प्रसाद वितरित करते कहा कि खुशियों उमंगो का त्योहार बसंत पंचमी है। इस दिन जहां लोग पीले व पहनते हैं, वहीं खेतों में हरियाली, खुशियों का आगमन करती है। इस अवसर पर जगविंदर धालीवाल, दुखरन पासवन, चंदन पासवन, दीनानाथ, शंकर, राम चंद्र, सुनील आदि उपस्थित थे।
राहगीरों को भंडारे का प्रसाद वितरित करते अजय शर्मा।