राष्ट्रीय लोक अदालत आज
मोगा| जिलासेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी जीएस बख्शी ने बताया कि 13 फरवरी को मोगा में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जा रही है। यह लोक अदालत ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स स्थाई लोक अदालत जन उपयोगी सेवाएं डा. बीआर अंबेडकर भवन के नजदीक डीसी दफ्तर कांप्लेक्स में लगाई जाएगी। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक केस, रिकवरी सूट, प्री लिटीगेटिव केस चेक बाउंस होने के केस लगाए जाएंगे।