पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन ने धरना स्थल की तैयारियों का लिया जायजा
मोगा| अपनीमांगों को लेकर डीसी कार्यालयों के सामने दिए जाने वाले धरनों संबंधी पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन ने बैठक कर संघर्ष की तैयारियों का जायजा लिया। इस समय पीएसयू के राज्य स्तरीय सेक्रेटरी कर्मजीत ने बताया कि प्रदेश में छोटे किसान, दुकानदार, मुलाजिम तथा छोटे व्यापारी जिनकी आय 2.50 लाख सालना से कम है, उनके बच्चों की फीस माफ होनी चाहिए। अब कृषि संकट, बाजार में आए एफडीआर कारण इस तबके के लोग अपने बच्चों की फीस नहीं दे पा रहे। इस समय मोहन सिंह, इंदरजीत सिंह, जसकरन सिंह, किरन कौर, दलजिंदर कौर, गुरमुख सिंह आदि ने भी संबोधन किया।