14 से 20 मार्च तक मनाया जाएगा फाल्गुन महोत्सव
मोगा| जयश्री श्याम सेवा सोसायटी की ओर से 14 से 20 मार्च तक लाला लालचंद धर्मशाला में फाल्गुन महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव में रोजाना सांय 6.30 से 9.30 बजे तक श्याम प्रभु का गुणगान होगा। शुक्रवार को फाल्गुन महोत्सव के निमंत्रण कार्ड जारी करते गंगेश्वर सिंगला ने बताया कि सात दिन तक चलने वाले श्याम महोत्सव में भजन गायक शंटी चौहान बठिंडा, राकेश ठाकुर फरीदकोट, ज्योति चौहान उचाना मंडी, बेबी बबिता बुडलाडा, सुखदेव सांवरा जनेर वालों की ओर से गुणगान किया जाएगा। इस अवसर पर पं. महिंदर नारायण झा, राजू अरोड़ा, विनोद, नरिंदर, सतीश, रजत आदि उपस्थित थे।(शिवा)
फाल्गुन महोत्सव के कार्ड जारी करते सोसायटी के सदस्य।