पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज को पे कमिशन का चेयरमैन बनाएं: संधू

हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज को पे कमिशन का चेयरमैन बनाएं: संधू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबगवर्नमेंट एसोसिएशन की मासिक बैठक शुक्रवार को नछत्तर सिंह भवन में हुई। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों ने सियाचिन के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

इसकी अगुवाई करते हुए अध्यक्ष जोगिंदर सिंह संधू ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चल रही हेल्थ केशलैस स्कीम को अफसरों की ओर से सही ढंग से नहीं चलाया जा रहा। इसके लिए पेंशनर्स के इलाज के लिए पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। बैठक में पेंशनर्स ने पे कमिशन के चेयरमैन आरएस मान को इस पद से बरखास्त कर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज को चेयरमैन लगाने की मांग के साथ डीए की किश्तों का बकाया जारी करने की मांग की। इस अवसर पर हरनेक सिंह, लाल सिंह, भजन सिंह,ठाकुर सिंह, जोरावर सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रीतम सिंह, अमर सिंह, राजपाल सिंह, तरसेम शर्मा, तेजा सिंह, मलकीत सिंह, रेशम, ज्ञान सिंह आदि उपस्थित थे।(शिवा)

नछत्तर सिंह भवन में बैठक करते पेंशनर एसोसिएशन के सदस्य।

खबरें और भी हैं...