मेक्रो ग्लोबल में विशेष असेसमेंट कैंप कल
मोगा| मेक्रोग्लोबल इमीग्रेशन सर्विसिस अकालसर रोड में 14 फरवरी रविवार को असेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कैनेडा के विभिन्न कालेजों की असेसमेंट एक ही दिन में की जाएगी। संस्था के एमडी कमलजीत सिंह मोगा ने देते हुए बताया कि 14 फरवरी को यह असेसमेंट कैंप सुबह 11 बजे शुरू होगा और शाम 3 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि कैंप में मेक्रो ग्लोबल के पंजाब के इंचार्ज संजय भियाना और शिवानी चोपड़ा कनाडा के विभिन्न कालेजों तथा यूनिवर्सिटियों के बारे जानकारी देंगे।