पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म की रक्षा के लिए वीर हकीकत राय ने दिया था बलिदान: धीर

धर्म की रक्षा के लिए वीर हकीकत राय ने दिया था बलिदान: धीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| खत्रीसभा मोगा की ओर से शुक्रवार को वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

खत्री भवन में आयोजित समागम में जिलाध्यक्ष वरिंदर कौड़ा ने कहा कि धर्म देश की रक्षा करना खत्रियों का विरसा है। वीर हकीकत राय ने अपने धर्म बदलने की मांग को ठुकरा कर अपना बलिदान देकर खत्री धर्म को निभाया। एडवोकेट विजय धीर ने कहा कि देश की आजादी के लिए जहां पंजाब का नाम पहले नंबर पर आता है। वहीं हिंदू धर्म में खत्री ही एक ऐसी बिरादरी है जो देश कौम की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहती है। खत्री सभा के श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे सदस्यों ने वीर हकीकत राय की चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर साहित्यकार सत्य प्रकाश उप्पल, प्रेम भंडारी, रमेश बोहरा, एमएल मोलड़ी, भजन प्रकाश वर्मा, राकेश, रमन आदि उपस्थित थे।(शिवा)

खत्री भवन में रखे श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते जिलाध्यक्ष वरिंदर कौड़ा।

खबरें और भी हैं...