पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साईं भजनों पर झूमे श्रद्धालु

साईं भजनों पर झूमे श्रद्धालु

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| श्रीशिरडी साईं बाबा वेलफेयर सोसायटी की ओर से वीरवार रात को साईं धाम मंदिर में सत्संग करवाई गई। इससे पहले सोसायटी ने साईं बाबा की फूलों से सुशोभित पालकी शोभायात्रा निकाली। इसमें श्रद्धालुओं ने हाथी घोड़ा पालकी जय साईं नाथ की.., एक फकीरा आया शिरडी धाम में.., भजनों से साईं महाराज की महिमा का गुणगान किया। वहीं सोसायटी के अध्यक्ष अनिल सहगल ने बताया कि आस्था का केंद्र बने साईं धाम मंदिर में हर रविवार को दूर दूर से श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं। इन श्रद्धालुओं के लिए साईं धाम मंदिर में भंडारे की व्यवस्था भी की जाती है। इस अवसर पर चंद्र सहगल, राजीव गुलाटी, सुभाष अरोड़ा, बोबी कंबोज, संजीव आहूजा आदि उपस्थित थे।(शिवा)

खबरें और भी हैं...