माता बगुलामुखी की पूजा से मिलता है पुण्य: पं. गौतम
श्रीसनातन धर्म प्राचीन शिव मंदिर में वीरवार रात को माता बगुला मुखी के मासिक पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। पं. पवन गौतम की अध्यक्षता में यजमानों ने मां भगवती का पूजन कर यज्ञ में आहुतियां डाली।
पं. अरुण शुक्ला ने बताया कि मां भगवती माता की 10 शक्तियां है। इन्हें दस महाविद्यालयों के नाम से या तांत्रिक देवियों के रूप में जाना जाता है। 10 महाविद्यालयों में भगवती बगुला मुखी प्रमुख है। इसकी पूजा हवन से ग्रंथों का बुरा प्रभाव, नजर दोष, कारोबार में आने वाली बाधाएं एवं अन्य विघ्न दूर होते हैं। इस अवसर पर मनमोहन कृष्ण जिंदल, राज बांसल, अमित नोहरिया, प्रो. अमरजीत, संदीप अरोड़ा, मनी पलता, मनीष बांसल, नवीन गुप्ता, संजू अरोड़ा, आदि उपस्थित थे।(शिवा)
हवन में आहुतियां डालते श्रद्धालु।