क्लब ने दिया शादी का सामान
मोगा| रोटरीक्लब मोगा ग्रेटर की ओर से शुक्रवार को जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए सामान दिया गया। जिसमें नवविवाहिता जोड़े के कपड़े, पंखा, वाटरकूलर, बैड, अलमारी, पेटी अन्य जरूरतमंद सामान दिया गया। अध्यक्ष वरिंदर बांसल ने बताया कि समाज सेवा के कार्यों को तत्पर इससे पहले भी 10 परिवारों को लड़कियों की शादियों के लिए सामान दिया जा चुका है। इस अवसर पर ज्वाला प्रशाद, समीर जैन, सचिन बांसल, रजिंदर जैन, गगन बांसल, अमनदीप गोयल, नवीन ग्रोवर, गौतम गुप्ता, नरिंदर जिंदल, राहुल गर्ग, लखवीर धुन्ना, तनुज गर्ग, विपन गर्ग, गौरव बजाज, अनिल तिवाड़ी आदि उपस्थित थे।