पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विश्व हिंदू शक्ति ने मनाया आतंकवाद विरोधी दिवस

विश्व हिंदू शक्ति ने मनाया आतंकवाद विरोधी दिवस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंपकपड़ा मार्केट स्थित विश्व हिंदू शक्ति और आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन की ओर से शुक्रवार को अमर शहीद वैद्य को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार पंजाब सरकार राज नहीं सेवा के वायदे करके लोगों को गुमराह कर रही है। वही आतंकवाद के दौरान शहीद हुए लोगों के परिवारों को अनदेखा करके आतंकवादियों को सुरक्षा प्रदान कर उनके जेलों में बंद होने के उपरांत भी उन्हें वीवीआईपी सुविधाएं प्रदान करवा रही है। उसी के तहत इन दिनों पंजाब में आतंकवादी ताकतों का बोलबाला नजर रहा है। इसकी मिसाल गत दिनों पठानकोट गुरदासपुर में हुए आतंकी हमलों से लगाई जा सकती है। युवा नेता रमन शाही ने कहा कि हमें अपने अन्य पर्वों की भांति देश लिए शहीद होने वाले शहीदों को याद करते हुए नमन करना चाहिए। इस मौके सोनू धमीजा, पंडित पवन कौशिक, गौतम गुप्ता, कुलदीप, राजू सहोता, जिम्मी सदाना, राहुल कुमार, जोगिंदरपाल शर्मा रिशु अग्रवाल के अलावा अन्य हाजिर थे।

आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने पर जर्नल वैद्य को पुष्प अर्पित करते राहुल शर्मा अन्य।

खबरें और भी हैं...