पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एकनूर जौहल का अंडर 14 राष्ट्रीय टीम में हुआ चयन

एकनूर जौहल का अंडर-14 राष्ट्रीय टीम में हुआ चयन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| गुरुनानक स्पोर्टस क्लब के खिलाड़ी एकनूर जौहल का अंडर 14 बास्केटबाल भारतीय टीम में चयन हुआ है। यह चयन पुडुचेरी में हुई 2 से 8 फरवरी तक नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में पंजाब टीम की कप्तानी कर रहे एकनूर का बेस्ट स्कोरर के कारण हुआ है। वहीं क्लब की अंडर 16 लड़कियों में कोमलप्रीत बराड़ सतसरूप ने हैदराबाद में हुई नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्लब का नाम रोशन किया है।

इन खिलाडिय़ों को क्लब और एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर की ओर से सोमवार को गुरुनानक कॉलेज के खेल मैदान में सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को मोगा पहुंचे खिलाडिय़ों ने बताया कि आज वह जिस मुकाम पर है उसका श्रेय उनके कोच जसवंत सिंह, क्लब के अध्यक्ष पवित्र सिंह सेखों और महासचिव डा. शमशेर जौहल को है। एकनूर जौहल ने बताया कि इससे पहले वह दो बार पंजाब स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुका है। महासचिव शमशेर जौहल ने बताया कि तीन साल पहले बच्चों को निशुल्क बास्केटबाल की ट्रेनिंग देने के लिए क्लब का गठन हुआ था। तीन वर्ष में क्लब के खिलाडिय़ों ने दो बार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता जीती 19 खिलाडिय़ों को नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला। (शिवा)

गोल्ड मेडल जीती बास्केटबाल खिलाड़ी कोमलप्रीत, सतस्वरूप भारतीय टीम में चयनित हुआ खिलाड़ी एकनूर जौहल

खबरें और भी हैं...