हूटर खराब, महीने में दूसरी बार जाम में फंसी दो एंबुलेंस
दांव पर
5जिंदगियां
गांवधूड़कोट और बुटर कलां के बीच दो कारों की टक्कर में 3 महिलाओं समेत 5 लोग जख्मी हो गए। उन्हें गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाने से पहले फिर ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ा।
जोगिंदर सिंह चौक से लेकर सरकारी अस्पताल तक पहुंचने में दोनों एंबुलेंस को 15 से 20 मिनट का समय लगा। उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी को बिगड़े ट्रैफिक सिस्टम में 2 एंबुलेंस करीब 25 मिनट तक जाम में फंसी रही थी। नतीजतन एक मरीज की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई थी। जबकि एक गर्भवती जिंदगी और मौत से जूझती रही थी। इसके बाद प्रशासन ने बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया था।
जख्मी बलजिंदर सिंह उर्फ लाडी बुधवार को अपनी रिश्तेदार युवती को फोर्ड फिएस्टा गाड़ी से मोगा के बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए आया था। वह युवती को बस स्टैंड पर छोड़कर अपनी गाड़ी से वापस लौट रहा था। रास्ते में एक अन्य मारुति कार से टक्कर में वह जख्मी हो गया।
एसडीएम सुिरन्द्र कौर ने बताया आज मेरी प्लानिंग थी कि डीटीओ के साथ मिलकर बाजार में किए गए अतिक्रमण हटवाएं जाए। लेकिन जरूरी मीटिंग के चलते ऐसा नहीं हो सका। डीटीओ और ट्रैफिक पुलिस से बात कर सिविल अस्पताल तक कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
अस्पताल में घायलों का इलाज करते अस्पताल स्टाफ अन्य।
ताया की बेटी का हाल पूछने जा रहे थे लंडेके
उपचाराधीनमहिला गांव खाई निवासी कुलवंत कौर प|ी गुरमीत सिंह ने बताया कि उसके ताया की बेटी जोकि एनआरआई है का कुछ दिन पहले एक्सिडेंट हो गया था। उसका हालचाल जानने के लिए बुधवार को गांव लंडेके स्थित उनके घर जाना था। दोपहर करीब 12.30 बजे वह बहन-बहनोई की कार में बैठकर गांव लंडेके की ओर चल दिए। गांव धूडकोट बुटर के बीच थीदूसरी ओर से रही महिंद्रा कंपनी की फोर्ड फिएस्टा गाड़ी से उनकी कार की टक्कर हो गई।
5 की जगह लगे 20 मिनट
चालकगुरजंट सिंह जटां ईएमटी जोगिंदर सिंह का कहना है कि जोगिंदर सिंह चौक से लेकर अस्पताल तक एबुलेंस लाने में 15 से 20 मिनट लगे। जबकि मरीजों की हालत काफी गंभीर थी।
लोगबोले- आगे क्या आग बुझानी है
एबुलेंसचालक प्रगट ईएमटी निर्मल ने बताया हूटर बजाने के बावजूद उन्हें रास्ता नहीं मिला। उन्होंने स्पीकर से भी रास्ता देने की गुहार की, लेकिन लोग कहने लगे कि आगे जाकर क्या आग बुझानी है।
लगाएंगे पुलिसकर्मी
^आजमेरी प्लानिंग थी कि डीटीओ के साथ मिलकर बाजार में किए गए अतिक्रमण हटवाएं जाए। लकिन जरूरी मीटिंग के चलते ऐसा नहीं हो सका। जल्दी ही डीटीओ और ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर से बातचीत कर जोगिंदर चौक से सिविल अस्पताल तक अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। सुरिंद्रकौर, एसडीएम मोगा
शहर में दाखिल होते ही एंबुलेंस को ट्रैफिक समस्या का सामना करना पड़ा। इसका हूटर खराब होने से आगे जा रहे वाहन रास्ता नहीं दे रहे थे। सहचालक के गुहार लगाने के बावजूद लोग रास्ता देने को तैयार नहीं थे।