अंबी की पत्नी के मौत पर जताया शोक
मोगा| गतदिवस कांग्रेसी नेता अमरजीत अंबी की प|ी अमन की मृत्यु होे गई थी। उनका अंतिम संस्कार शिवपुरी आश्रम अकालसर रोड पर किया गया। इस मौके अंबी उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के सचिव डा. हरजोत कमल ने कहा कि एक ओर जहां परिवार के लिए यह दर्द असहनीय है वही पार्टी को भी बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इस मौके पर परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए रवि ग्रेवाल, विनोद बांसल, मनजीत मान, गुरविंदर दौलतपुरा, बलवंत राय पम्मा, अशोक धमीजा, शिंदा बराड़, रामपाल धवन, जगदीप सीरा लंडेके, काला बजाज एमसी, मनजीत धम्मू, बाल कृष्णभल्ला, मखीजा एमसी, राजा धालीवाल, दविंदर तिवाड़ी आदि पहुंचे।
हरजोत कमल।