विकलांग सहायता कैंप 14 फरवरी को
मोगा| भाविपकी मोगा शाखा ने मुफ्त विकलांग सहायता कैंप 14 फरवरी को शहीदी पार्क में लगाया जाएगा। भाविप की मोगा शाखा के अध्यक्ष मनोज मोंगा और प्रेस सचिव सुधीर कोहली ने बताया कि 14 फरवरी को कैंप में आए व्यक्तियों की जांच की जाएगी। जिन लोगों को कृत्रिम लगाए जा सकते हैं उनका माप लेंगे। जांच और विकलांग सहायता एवं पुनर्वास केंद्र लुधियाना से आए माहिर लोगों की टीम करेगी। कैंप को सफल बनाने के लिए प्रोजेक्ट इंचार्ज राजेश गुप्ता रघुवीर गर्ग ने मोगा फिरोजपुर के 110 गांवों में जाकर संपर्क किया।