देश भगत कालेज में करवाई वर्कशाप
मोगा| देशभगत कालेज में कंपयूटर साइंस विभाग तथा आईटी विभाग के स्टूडेंट्स के लिए दो दिवसीय वर्कशॉप नेटवर्किंग तथा लाइनेक्स विषय पर कराई गई। वर्कशाप को यू नेट सॉल्यूशन कंपनी के विपन गुप्ता ने संबोधित करते हुुए स्टूडेंट्स को नेटवर्किंग, लाइनेक्स, आईपी एडरेसिंग, वेरियस लाइनेक्स कमांड तथा नेटवर्क डिवाइसिस बारे जानकारी दी। कंप्यूटर साइंस विभाग के मुखी दीपक शर्मा, आईटी विभाग के गुरकृपाल सिंह तथा अन्य अध्यापकों ने भाग लिया। इस मौके कालेज प्रबंधकीय कमेटी के प्रधान अशोक गुप्ता, डायरेक्टर दविंदरपाल सिंह, गौरव गुप्ता, अनुज गुप्ता एसोसिएट डायरेक्टर दमनप्रीत सिंह, प्रिंसिपल डा. स्वर्णजीत सिंह, डीन प्रीती शर्मा उपस्थित थे।