तबले में जशनप्रीत और हरमोनियम में हरप्रीत अव्वल
गुरमतिप्रचार सेवा दल की ओर से गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में करवाए गुरमति चेतना समागम में डीएस ब्लोसम के 9वीं कक्षा के स्टूडेंट जशनप्रीत सिंह ने तबला वादन में पहला 7वीं कक्षा के हरप्रीत सिंह हरमोनियम वादन में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों स्टूडेंट्स के स्कूल पहुंचने पर मैनेजमेंट की ओर से सम्मानित किया गया। प्रिंसीपल मेजर सतिंदर सिंह ने कहा कि गुरमति प्रचार सेवा दल की ओर से युवाओं को जागरुक करने के लिए ऐसे समागम करवाकर उनको सिख इतिहास के प्रति जानकारी दी जाती है।
स्टूडेंट्स को सम्मानित करते मेजर सतिंदर सिंह।