लेट फीस जमा करवा लाइसेंस करवाएं रिन्यू: डा. सुखदेव
जिलेमें किसानों को उच्च स्तरीय कीटनाशक दवाइयां, खाद आैर बीज मुहैया करवाने के लिए खेतीबाड़ी विभाग हमेशा तत्पर है। किसी भी व्यक्ति को अवैधानिक या एक्सपायरी संबंधित सामग्री की बिक्री नहीं करने दी जाएगी। उक्त कथन मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डा. सुखदेव सिंह ने कहे।
उन्होंने कहा कि गांव समाधबाई में 4 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस की मियाद 31 दिसंबर 2015 को पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कोई भी दवाई विक्रेता इंसेक्टिसाइड एक्ट अधीन अपने लाइसेंस को समयावधि पूरी होने के बाद तीन माह तक लेट फीस जमा करवाकर अपना लाइसेंस रिन्यू करवा सकता है।
उन्होंने लाइसेंस रिन्यू करवाने संबंधी शैक्षणिक योग्यता के बारे बताया कि केन्द्र सरकार की हिदायतों अनुसार नए लाइसेंस विक्रेताओं की योग्यता बीएससी खेतीबाड़ी है। जो पहले के लाइसेंस धारक है, उनको संबंधित योग्यता के लिए दो साल का ओर समय दिया गया है। जिससे वह इंसेक्टिसाइड एक्ट अधीन अपना लाइसेंस बना सके।