किसानों की समस्याएं पहल के आधार पर निपटाएं बिजली अफसर: तोता सिंह
खेतीके लिए किसानों का बिजली से सीधा संबंध है। इसलिए विभाग के अधिकारी बिजली से संबंधित किसानी समस्याओं को पहल के आधार पर निपटारा करें। उक्त कथन कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने बुधवार को डीसी मीटिंग हाल में बिजली विभाग के अधिकारियों से बैठक दौरान कहे।
कृषि मंत्री ने बताया कि बिजली विभाग की ओर 4585 डिमांड नोटिसों का 31 दिसंबर तक निपटारा करने का लक्ष्य है। फिर भी धान के सीजन के मद्देनजर किसानों को पहल के आधार पर बिजली कनेक्शन दिए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वो सभी ट्रांसफॉर्मरों को चेक कर लें कोई भी ओवरलोड नहीं होना चाहिए। बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा ट्रांसफार्मरों की चोरी के मामले कृषि मंत्री के ध्यान में लाने पर जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि बेशक पुलिस विभाग लोगों के सहयोग से चोरों को पकड़ा गया है, फिर भी बिजली विभाग के अधिकारियों को और भी सतर्क होना होगा।
इस समय डिप्टी कमिश्नर कुलदीप सिंह वैद ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी आम लोगों से तालमेल बनाकर रखें और उनकी समस्याओं को समयबद्ध तरीके से जल्द से जल्द निपटाएं। इस समय अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अरविंदरपाल संधू, सहायक कमिश्नर-कम-डीटीओ अनीता दर्शी, बिजली विभाग चीफ इंजीनियर फरीदकोट जीसी सिंगला, एक्सीएन डीएस तूर, एक्सीएन जसवंत सिंह, पवित्र सिंह अतिरिक्त इंजीनियर उपस्थित थे।
बिजली विभाग के अधिकारियों से बैठक करते तोता सिंह अन्य अधिकारी।